Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविश्व विद्यालय कैंपस में शराब की बोतल मिलनें से फूटा छात्रों का...

विश्व विद्यालय कैंपस में शराब की बोतल मिलनें से फूटा छात्रों का गुस्सा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार की दोपहर मुक्तांगन परिसर में शराब की बोतल और बीयर की खाली बोतल मिलने पर छात्रों ने सुबह लगभग 12 बजे विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद करके धरना प्रदर्शन करने लगे उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान चला कर लोगों को जागरूक करना यह सिर्फ एक दिखावा है लेकिन विश्वविद्यालय के कैंपस में शराब की बोतले मिलन यह दर्शाता है कि यह सिर्फ दिखावा है। या नाकामी है।

बता दें कि सोमवार की दोपहर लगभग 12:00बजे कुछ छात्र मुक्तांगन परिसर गए तो देखा कि वहां पर खाली शराब की बोतल और बियर की खाली बोतल मिली। जिससे छात्रों में आक्रोश हो गया की विश्वविद्यालय प्रशासन में इतनी सिक्योरिटी के बाद भी मुक्तांगन परिसर में शराब और बियर की बोतल किसी शिक्षक या कर्मचारी द्वारा पार्टी की गई या किसी ने लाकर यहां पर रख दिया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय एक पवित्र मंदिर है हर साल इस विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है जिसमें छात्र-छात्राओं कर्मचारी शिक्षक सभी लोग शामिल होते हैं उसके बाद भी मुक्तांगन परिसर में शराब और बीयर की बोतल मिलना क्या विश्वविद्यालय को चुनौती है या उसे गंभीरता से जांच कराके उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब की बोतलें मिलने के बाद छात्रों ने पहले मुक्तांग परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में छात्र इक_ा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से मिलने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ छात्रों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से छात्रों की कहासुनी हो गई। गेट बंद होने से कैंपस का आवागमन बाधित हो गया। जिससे दूर दराज से आए कर्मचारी शिक्षक भी इस प्रदर्शन का शिकार हो गए। धरना प्रदर्शन को देखते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए जिससे छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन केवल कागज़ों पर नशा मुक्ति अभियान चलाता है, जबकि कैंपस में आए दिन नशे से जुड़े मामले सामने आ जाते हैं। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ने ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और मुख्य गेट पर धरना जारी रखा।

Share Now...