Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवि के संगोष्ठी भवन में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

विवि के संगोष्ठी भवन में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर।  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में वीरबहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय स्थित संगोष्ठी भवन में समीक्षा/कार्यशाला का आयोजन किया गया। समीक्षा में विकास योजनाओं से सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियो ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से संक्षिप्त में उपस्थित प्रधानों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान किया। जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा के द्वारा पर ड्रॉप मोर क्रॉप के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस लगाने पर 50प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। जिसे लगाकर किसान बिना मौसम के सब्जी की खेती सकते है और अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते है। उन्होंने परम्परागत खेती से हटकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर भी जोर दिया। डिप्टी आरएमओ नृपुंजय पाठक ने बताया कि किसान ज्वार और बाजरा की खेती अधिक करे। सभी किसानों से कहा कि थोड़ा बहुत मोटे अनाज की खेती अवश्य करें। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के द्वारा अपने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बंध में पात्रता व शर्तो के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समीक्षा बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त प्रधान, समस्त तकनीकी सहायक मनरेगा, समस्त डीएमएम/बीएमएम सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहें।विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित है, तो इसकी सूचना शिकायत प्रकोष्ठ, जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित करें, उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज किया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, रैम्प ठीक करा लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी सड़के टूटी हैं, उन्हें अभियान चलाकर 20 दिन के भीतर समतलीकरण करने का कार्य किया जाए।

Share Now...