Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पंचायत भवन पर वन विभाग द्वारा लगाया गया ग्रीन चौपाल

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत छितौना गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में वन विभाग की टीम द्वारा "ग्रीन...
Homeअपना जौनपुरविवाहिता सहित दो ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता सहित दो ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर। जिले में दो थाना क्षेत्रों में विवाहित समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहली घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियापुर में 17वर्षीया कृष्णा पुत्र नरेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन ने जब शव को लटकते देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। आशीष सोनी के मकान में किराए पर यह परिवार रह रहा था। मृतक के एक बहन तीन भाई है। मां ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी के साथ गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी 23 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उक्त गांव निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी संजना देवी तथा सास संगीता देवी घर पर रहते थे। अभिषेक तथा उसका भाई डेढ़ माह पूर्व रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद रहते है। शुक्रवार को सास संगीता अपने मायके पकड़ी गांव गयी थी। रात को संजना ससुराल में घर पर अकेले थी। रात को सास संगीता ने कई बार बहु संजना को हालचाल लेने के लिए फोन किया। उसका फोन नही उठा। बहु का फोन नही उठा तो वह घबरा कर मायके के एक युवक के साथ घर सरैया आ गयी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो संजना फाँसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना सीओ सिटी देवेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर के तरसन्ड गांव में है। उसकी शादी 18 जून 2025 को ही हुई थी।

Share Now...