Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविनीत सेठ बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विनीत सेठ बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दिलाई शपथ

जौनपुर। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रतिष्ठित व्यवसाई गहना कोठी के अधिष्ठाता समाजसेवी विनीत सेठ को व्यापार सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। विनीत का योगदान सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय रहा है। उनके मनोनयन से व्यापारियों, सामाजिक संगठनों में हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सर्वांगीण विकास, समृद्ध भारत एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण का संकल्प सभी को दिलाया। उन्होंने संगठन के नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और एका के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। नगर के राजमहल परिसर में रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में सत्य प्रकाश गुप्त मुन्ना, पंकज मौर्या, सचिन नारायण, अतुल मिश्रा, महंत विनय त्रिपाठी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...