Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविधिक साक्षरता शिविर में लोगों को दी गई जानकारी

विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को दी गई जानकारी

जौनपुर। 26नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में विधिक साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन राम जानकी इंटर कॉलेज धर्मापुर में आयोजित किया गया। जिसमें सचिव प्रशांत कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ.दिलीप कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार यादव काउंसलर पारिवारिक न्यायालय, कॉलेज के शिक्षक गण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। बैठक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और उसमें सभी मूलभूत सिद्धांतों का जैसे की प्रजातांत्रिक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य अवसर की सामान्य बंधुत्व एकता और अखंडता नागरिकों की गरिमा का संपूर्ण विवेचन करते हुए उसे संविधान की कुंजी और संविधान की आत्मा बताया।  आगे कहा कि संपूर्ण संविधान की कुंजी उसकी प्रस्तावना में ही निहित है जो 26नवंबर1949 को तैयार हुआ और 26जनवरी1950 को लागू हुआ था। गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ.दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जिला वैदिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय ने कहा कि संविधान किसी देश का सर्वोच्च विधान है, जिसके अनुसार कार्यपालिका न्यायपालिका और विधायिका काम करते हैं और सारे वीडियो और अन्य चीजों को उसी से शक्ति मिलती है। सविधान ही सर्वोच्च है और संविधान की व्याख्या करने का अधिकार एकमात्र न्यायपालिका को है। वैकल्पिक न्याय प्रणाली और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारत के संविधान की ही देन है। संविधान में प्राप्त शक्तियों से ही आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं लड़कियों और वंचित लोगों को लाखों की संख्या में न्याय दे रहा है। काउंसलर पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संविधान दिवस याद दिलाता है कि हमारा संविधान ही सर्वोपरि है इसके अनुरूप चलकर हम मूलभूत अधिकार एवं कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी गरिमा प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा-छात्राओं से संविधान दिवस पर संविधान संबंधित जागरूकता के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं द्वारा उद्बोधन दिया गया और लोगों को संविधान के प्रति समर्पित और जागरूक होने को कहा गया।

Share Now...