Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविद्यालय में साम तक जांच अधिकारी करते रहे इंतजार, निलंबित प्रधानाचार्य फरार

विद्यालय में साम तक जांच अधिकारी करते रहे इंतजार, निलंबित प्रधानाचार्य फरार

जौनपुर। बदलापुर नगर स्थित श्री ईश्वरी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निलंबित प्रभारी प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत मिश्रा एक बार फिर जांच से बचते हुए जांच अधिकारी और प्रबंधक कमेटी को परेशान करने का कार्य किया। कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर निलंबन से जुड़े बिंदुओं की जांच के लिए नियुक्त जांच अधिकारी जे.एन. सिंह, अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं कोषाध्यक्ष, प्रबंध कार्यकारिणी समिति पूर्व सूचना के अनुसार आज 10 जनवरी को विद्यालय परिसर में पहुंचे, लेकिन निलंबित प्रधानाचार्य निर्धारित समय तक उपस्थित नहीं हुए। जांच अधिकारी के अनुसार दूरभाष पर पूर्व में संपर्क कर उन्हें आज दोपहर 1:00बजे तक विद्यालय में उपस्थित होने की सूचना दी गई थी। शुरुआती बातचीत में निलंबित प्रधानाचार्य ने आने की बात भी कही, किंतु जांच अधिकारी के विद्यालय पहुंचने के बाद न तो वे उपस्थित हुए और न ही उनका फोन उठाया गया। स्थिति यह रही कि शाम 4 से 5 बजे तक जांच अधिकारी विद्यालय परिसर में इंतजार करते रहे और दर्जनों बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। इस दौरान विद्यालय के अतिरिक्त प्रभार प्रधानाचार्य कमलेश कुमार यादव ने स्पष्ट रूप से बताया कि निलंबित प्रभारी प्रधानाचार्य 14 दिसंबर 2025 से आज तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए हैं, न ही विद्यालय से ले जाए गए अभिलेखों को वापस किया गया है और न ही विधिवत रूप से प्रभार सौंपा गया है। जांच अधिकारी जेएन सिंह ने बताया कि निलंबित प्रधानाचार्य को जांच के लिए पर्याप्त और अंतिम अवसर दिया गया था। पूर्व सूचना के बावजूद विद्यालय परिसर में उपस्थित न होना और किसी भी प्रकार का सहयोग न करना, उनके असहयोगात्मक रवैये को दर्शाता है। ऐसे में अब विद्यालय कार्यकारिणी द्वारा उपलब्ध पत्रावली एवं अभिलेखों के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर निलंबित प्रभारी प्रधानाचार्य एवं कार्यकारिणी को सौंपा जाएगा। यह अवसर अंतिम था, जिसे निलंबित प्रधानाचार्य ने स्वयं समाप्त कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, उप-प्रबंधक अखिलेश चंद्र शुक्ला, कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेशचंद्र दूबे, कार्यकारिणी सदस्य आशीष पाण्डेय, शिक्षक बृजेश चंद्र शुक्ला, सेवा निवृत्त शिक्षक नारेंद्र नाथ तिवारी, शिक्षक शुभम सिंह, सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...