जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास कम्पोजिट विद्यालय रेहटी परिसर में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की फॉरेसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। यह घटना तब सामने आई जब सुबह स्कूल के मैदान में दौड़ने आए लड़कों ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान रेहटी गांव निवासी अखिलेश राजभर लगभग 22वर्ष के रूप में हुई। बुधवार को वह दोपहर करीब 3:00बजे घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह उसका शव स्कूल के मैदान में मिला। जलालपुर थाना प्रभारी गजानंद चौबे के अनुसार मृतक के पास से सल्फास की एक सीसी और पानी की बोतल बरामद हुई है। यह बरामदी मौत के कारण को लेकर विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका को बल देती है। अखिलेश राजभर मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था और वह दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अखिलेश की दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन का विवाह अभी होना बाकी है।
― Advertisement ―
विद्यालय परिसर में मिला युवक का शव, हड़कंप



