जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा ने नव भारत निर्माण समिति द्वारा बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित दो दिवसीय बनारस लिट़्फेस्ट-2023 के पहले दिन सुर साधिका विदुषी वर्मा ने अपने ठुमरी गायन से मौजूद उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सबसे पहले विदुषी ने आजा बलम परदेसी, सैया मोरा रे और अंत में राग मिश्र खमाज में दादरा भीगी जाऊं मैं गुइया सुना कर सभागार में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। विदुषी के साथ तबले पर अखिलेंद्र मिश्रा एवं हारमोनियम पर आनंद कुमार चौबे ने सुमधुर संगत प्रदान किया। विदुषी को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत ख्यातिलब्ध कजली लोक गायिका अजिता श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विदित हो कि विदुषी ने इस महोत्सव का थीम सांग अतिथि देवो भव: भी गाया हुआ है।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
विदुषी के ठुमरी गायन ने लोगों का मन मोहा

Previous article
Next article


