Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविज्ञान संकाय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

विज्ञान संकाय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिका डॉ.श्वेता सोनम ने कहा कि आज समाज में पुरुष और महिला समान हैं, लेकिन महिलाओं की जिम्मेदारियाँ अधिक होती हैं। ईशानी भारती ने महिलाओं की मानसिक सुदृढ़ता और उनकी कार्यक्षमता पर जोर दिया। शोध छात्रा आतिफा हाफिज ने कहा कि समाज में बंधनों के बावजूद महिलाओं को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए और यह साबित करना चाहिए कि वे हर परिस्थिति में प्रगति कर सकती हैं। छात्रा मंजूषा सिंह ने कहा कि अधिकार और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाकर, बिना भेदभाव के, पुरुष और महिलाएँ मिलकर श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकते हैं। विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष ने नारी शक्ति की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान सदैव होना चाहिए। बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि देश की राष्ट्रपति, प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलपति महिलाएँ हैं, जो समाज में महिला सशक्तिकरण के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

Share Now...