- युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला
- विकसित भारत युवा संसद 2026 में गूंजा लोकतंत्र का स्वर
जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार (रज्जू भैया संस्थान) में कुलपति प्रो.वंदना सिंह के संरक्षकत्व में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026Ó के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था ‘आपातकाल के 50वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सीÓ। प्रतियोगिता में जौनपुर जनपद के 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक चेतना, स्वतंत्रता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। आपातकाल का इतिहास हमें संविधान की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सीख देता है। लोकतंत्र की मजबूती युवाओं के हाथ में है। उन्होंने आगे कहा कि युवा संसद का उद्देश्य केवल वाद-विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को तर्कसंगत संवाद, असहमति का सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा जागरूक, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ होंगे। कुलपति प्रो.वंदना सिंह का संदेश प्रतिनिधि के रूप में प्रो.मनोज मिश्र ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि युवा संसद युवाओं की बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व कौशल और लोकतांत्रिक समझ को विकसित करने का सशक्त मंच है, जो उन्हें भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में नितीश पाण्डेय, डॉ.पंकज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच संचालन एवं अतिथियों का स्वागत नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उद्देश्य सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर माई भारत जौनपुर के युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान, डॉ.श्याम कन्हैया, डॉ.राज बहादुर यादव, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, डॉ.सिकंदर यादव, डॉ.सुशील यादव, डॉ.सोमारू, डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह, दिव्यांशु सिंह, हर्ष यादव, आनन्द राव, डॉ.नीरज सिंह, डॉ.संजय शर्मा, सर्वेश यादव, सत्यम त्रिपाठी, सुमित सिंह, प्रशांत सिंह , विशाल सिंह अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहें।



