जौनपुर धारा,केराकत। मुफ्तीगंज क्षेत्र अन्तर्गत बेलाव बाजार में स्थित महावीर माडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती और समतामूलक भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आरम्भ किया गया। समारोह में शैक्षणिक, बुद्धि लब्धि, उपस्थिति और स्वच्छता पर अनेकों छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आस्था प्रजापति, द्वितीय स्थान पर आराध्या यादव और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पायल मिश्रा, अंशिका सिंह रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.संजीव कुमार सिंह डेन्टिस्ट वाराणसी, अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक और विशिष्ट अतिथि डॉ.विजय सिंह राणा आयुर्वेदाचार्य वाराणसी, कमलेश पाठक, सत्येन्द्र पाठक, हनुमान गीरी, बलिराम भारती, राकेश यादव, जीतेन्द्र बहादुर यादव, गोरखनाथ सिंह, चन्द्रकला दीक्षित, आरती विश्वकर्मा, गौतम राम, मो.आजाद अली, शेख बशीर अहमद, रामसलट यादव, महाबल यादव आदि उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि डॉ.संजीव कुमार ने अपने अभिभाषण में कहा कि शिक्षा भेदभाव रहित होना चाहिए, इस पर सभी बच्चों का समान अधिकार है। शिक्षा बच्चों के जीवन का निर्माण करती है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा अंशिका सिंह ने किया। विद्यालय के छात्रों ने देश के सैनिकों के सम्मान में आपरेशन सिन्दूर पर एक नाटक प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित जनसमूह के भीतर देशभक्ति की लहर सी दौड़ गई। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अंजनी कुमार सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सबका अभिवादन एवं आभार व्यक्त किए।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न



