Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरवरिष्ठ अधिवक्ता की जूनियर महिला और चपरासी में हुई मारपीट

वरिष्ठ अधिवक्ता की जूनियर महिला और चपरासी में हुई मारपीट

  • वकीलों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय का किया घेराव

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील में कार्यरत वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश यादव की जूनियर कविता यादव और नायब तहसीलदार मुंगरा के चपरासी जितेन्द्र कुमार के बीच हाथापाई हो गई। वकील की जूनियर ने अधिवक्ता संघ को जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार मुंगरा मीना गौड़ के चपरासी जितेन्द्र कुमार ने उनसे आकर कहा कि नायब तहसीलदार तुरंत बुला रही हैं मेरे साथ चलो। जिस पर मैंने तत्काल चलने में असमर्थता जताई। उसने कहा कि वह साथ लेकर ही जायेगा। इसी पर वाद विवाद शुरू हो गया और उसने मेरी पिटाई कर दी। इसके बाद वकील आक्रोशित हो उठे और क्षेत्राधिकारी अतर सिंह से मुलाकात कर दोषी चपरासी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की। क्षेत्राधिकारी ने मामूली रूप से घायल महिला को कोतवाली भेजा जहां से महिला कॉन्स्टेबल  उन्हें अस्पताल चिकित्सकीय परीक्षण हेतु ले गई। जबकि आरोपित चपरासी मौके से फरार हो गया है।  जिसके बाद अधिवक्ता बेहद आक्रोशित हो गए और क्षेत्राधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। क्षेत्राधिकारी के तत्काल कार्यवाही कराने पर आक्रोशित अधिवक्ता शांत हुए। प्रमुख अधिवक्ताओं में अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद मिश्र, प्रेमचंद विश्वकर्मा, लालजी यादव, कैलाश यादव आदि लोग थे। यह भी बताया गया कि महिला वकील का रजिस्ट्रेशन अभी स्थानीय अधिवक्ता संघ में नहीं हुआ है। कोतवाल ने बताया चपरासी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share Now...