Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरलोकतंत्र की सुरक्षा हेतु मतदाता सूची की करें निगरानी : राकेश मौर्य

लोकतंत्र की सुरक्षा हेतु मतदाता सूची की करें निगरानी : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में दिन में 11बजे होटल रिवर व्यू में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाएं नैतिकता से परे काम कर रही हैं। लोकतंत्र में बाबासहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के द्वारा दिए गए मताधिकार एक मज़बूत माध्यम है अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए। आज बिहार में पीडीए समाज को मताधिकार से वंचित कर पीडीए समाज के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, ऐसे में हमें पीडीए समाज के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए मताधिकार हेतु मतदाता सूची की निगरानी करनी चाहिए, तभी लोकतंत्र बचेगा और पीडीए समाज का अधिकार संरक्षित किया जा सकता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं से स्नातक, शिक्षक और पंचायत चुनाव में सफलता हेतु मतदाता सूची का सत्यापन और मत बनाए जाने पर सतत कार्य किये जाने के निर्देश दिए जाते हैं। बैठक को विधायक तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जिला उपाध्यक्ष गण महेंद्र यादव, श्याम बहादुर पाल, डॉ.सरफराज़ खान, उमाशंकर पाल, राजेंद्र यादव, राहुल यादव, डॉ.राजीव रत्न मौर्य सहित आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, सुशील श्रीवास्तव, राजकुमार बिंद, गुलाब यादव, प्रवीण यादव वीरू, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, धर्मेंद्र चौरसिया, उमाशंकर चौरसिया, सोनी यादव, सीमा खान, नीतू शर्मा, सुनील वासुदेव यादव, पंकज यादव, रवि यादव, अर्पित चौबे, अशोक यादव नेता, आजाद नेता, मुनव्वर अली, संजय गौतम, सुक्खूराम, धीरज बिंद, संदीप बिंद, जीलानी खान, अनीस अंसारी, आर बी यादव, संतोष यादव, दिनेश यादव फौजी, डॉ जंगबहादुर यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने विधानसभा क्षेत्र सदर के निवासी घनश्याम गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व एबीएसए राम आसरे गौतम को समाजवादी बाबासाहब  अंबेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर स्वागत किया गया। बैठक के अंत में देश के आदिवासी नेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सुरेंद्र दिशोम गुरु के दुखद निधन पर तथा पार्टी की वरिष्ठ नेता मंजूरानी मौर्य के पति डॉ.जवाहर मौर्य के देहांत पर, तो हम लोग का सलाम चंद यादव के छोटे भाई शिक्षक संगठन से जुड़े रहे।

Share Now...