Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरलेखपाल ने हरा पेड़ कटवाकर जमीन पर जबदस्ती करवा दिया कब्जा

लेखपाल ने हरा पेड़ कटवाकर जमीन पर जबदस्ती करवा दिया कब्जा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जफ्फरपुर गांव में लेखपाल की मिली भगत से दबंगों ने पड़ोसी की जमीन पर जबदस्ती कब्जा कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि वह जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते त्रस्त हो गया लेकिन आश्वासन के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। बता दें कि जफ्फरपुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी नग्गू यादव ने कहा कि 2021 में शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के आदेश से लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ रास्ते की जमीन को नापी कराके कब्जा मुक्त कराया गया। लेकिन वर्तमान लेखपाल ने दबंगों से मिलकर पहले उस पर पक्का निर्माण करवा दिया। फिर हरा पेड़ कटवा दिया और रास्ते की जमीन पर कब्जा करवा दिया। अब दबंगों लेखपाल से मिलकर हमारी जमीन पर गलत तरीके से नापी करा कर कब्जा करवा रहे हैं। जिसमे लेखपाल रमेश चन्द्र दुबे द्वारा मेरे घर आकर बुलडोजर चलवाने की धमकी भी दी। जिससे हम लोग डर जाये बाद उनके कहने पर दबंग पेड़ काट दिये। जिसका वीडियो भी मेरे पास है। मौके पर 112नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर दोनों पक्ष को समझ कर चली आई। उसके बाद जब दबंग जमीन पर कब्जा कर रहे थे। मना करने पर बद्दी बद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिए हम लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लेकर शिकायत की लेकिन आश्वासन के बाद कुछ नहीं हुआ जिलाधिकारी का चक्कर लगाते लगाते त्रस्त आल्हा अधिकारी में मस्त होकर नजर अंदाज कर रहे हैं।

Share Now...