- नववर्ष स्वागत पर बेहतर कल के लिए दिलाया संकल्प
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा नये साल का अभिनंदन समारोह उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ स्थान घनश्याम दास बैंकर के गार्डेन ऊर्दू बाजार मे मनाया गया। इस अवसर पर बेहतर कल के लिए कई संकल्प दिलाये गये तथा कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत करते हुए बीते वर्ष की उपलब्धियों को याद किया और सभी को नये वर्ष की शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर हौज़ी सहित कई गेम्स, प्रश्नोत्तरी, म्युजि़कल चेयर व रस्सी आदि प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें कपल्स प्रतियोगिता में प्रथम गोपीचंद व अल्का साहू, द्वितीय डॉ.अजीत कपूर व ज्योति, तृतीय रंजीत सिंह व रविन्द्र कौर रही। एयर ग्लास बैलेंस प्रतियोगिता में प्रथम शत्रुघ्न मौर्य, द्वितीय रितेश साहू, तृतीय नीलू सेठ रही। रस्सी डांस में सीमा सेठ प्रथम, पूजा चौरसिया द्वितीय रही। बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम संजीव मौर्य, द्वितीय बुलुल हसन, तृतीय सिद्धी रहे जिन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होने और खुशहाल रहने के लिए संकल्प दिलाया कि आलस्य से दूर रहे, नकारात्मकता को त्यागे, अनुशासन को अपनाएं, स्वास्थ को प्राथमिकता दे, पौष्टिक आहार ले, व्यायाम करें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अहंकार और क्रोध से बचे व सत्य और धर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया। डॉ.मदन मोहन वर्मा व नरेश सेठ ने कई गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। गौरव साहू ने बांसुरी बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व प्रीति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टण्डन, माया टण्डन, सचिव योगेश साहू, जूली गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, मनोज चतुर्वेदी, अश्वनी बैंकर, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, डॉ.संदीप मौर्य, संजय सिंघानिया, शिवानंद अग्रहरी, मदन गोपाल, इश्तेयाक हसन खान, सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य, सुभाष चौरसिया, पूजा त्रिपाठी, सोना बैंकर, अनिल वर्मा, डॉ.अन्जू कन्नौजिया, कविता वर्मा, मिदहत फात्मा सहित आदि उपस्थित रहें।



