Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरलायन्स क्लब ने किया पौधारोपण और बच्चों को बाटी स्टेशनरी

लायन्स क्लब ने किया पौधारोपण और बच्चों को बाटी स्टेशनरी

जौनपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लायन्स क्लब ने एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ सन्तान के नाम शीर्षक से स्थान एडाप्टेड प्राथमिक विद्यालय राजेपुर सरायख्वाजा पर पौधारोपण व स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान विद्यालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर कुल 101 पौधे लगाये गये। बच्चों व अभिभावकों को अपनी माँ व सन्तान के नाम एक-एक पौधा लगाने और पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान की गई। स्टेशनरी प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ का मतलब है कि यह पेड़ प्रकृति, पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है। जब बच्चा अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाता है, तो उसमें दो चीजें पनपती हैं, एक हरियाली और दूसरी संवेदना। वह पौधा उस बच्चे के जीवन में प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक बनता है और मां के प्रति उसके प्रेम का साक्ष्य। इस अवसर पर प्रधान आनन्द सिंह, सचिव योगेश साहू, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, विजय बहादुर यादव, प्रियंका सिंह, हेमलता, शकुन्तला देवी, पुष्कर सिंह, बीना देवी, राधेश्याम मिश्रा सहित अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...