― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरलगातार होटलों में पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी

लगातार होटलों में पुलिस की छापेमारी से अफरा-तफरी

जौनपुर धारा,जौनपुर। इन दिनों नगर स्थित क्षेत्र के तमाम होटलों पर छापेमारी से संचालकों में अफरा-तफरी का महौल बना हुआ है। बीते बुधवार को नगर कोतवाल ने अपने अधिनस्त अधिकारियों के साथ विभिन्न होटलों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद गुरूवार को पून: सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह व सीओ देवेश सिंह ने पूरे टीम के साथ छापेमारी पर विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता से जांच की और कमियों में सुधार लाने का निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों ने प्रशासन को होटल में चल रहे अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी। जिसपर दो दिनों से दोपहर में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। नगर के कई होटलों में अधिकारियों ने छापेमारी की। हालांकि आपत्तिजनक स्थिति में नहीं पाया गया, लेकिन इस दौरान होटलों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने होटल संचालक से स्वीकृत मानचित्र व लाइसेंस की जानकारी भी हासिल की।

Share Now...