Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरलखनऊ में जौनपुर के लाल का हुआ सम्मान

लखनऊ में जौनपुर के लाल का हुआ सम्मान

जौनपुर। अवार्ड कैलेंडर लॉन्च इवेंट में जहां बॉलीवुड और राजनीतिक क्षेत्र से सेलिब्रिटियों का ताता लगा रहा वही जौनपुर का एक लाल मॉडलिंग के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल करने की ओर अग्रसर है। बता दें कि मछलीशहर निवासी वासु अग्रहरि का सम्मान जौनपुर गौरव के रूप में हुआ। एक्ट्रेस चाहट पांडे, नव्या बोले व बीजेपी नेता राहुल गुप्ता के हाथों से हुआ। इस इवेंट में देश भर के लोग सम्मिलित हुए और उनकी प्रतिभा के अनुसार उनका सम्मान हुआ। इसी क्रम में जौनपुर का यह लाल वासु अग्रहरि अपनी प्रतिभा के दम पर सम्मान हासिल किया। यह कार्यक्रम होटल गोल्डन ब्लॉसम लखनऊ में 4 जनवरी की देर शाम आयोजित हुआ था।

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 5.25लाख की ठगी मामले में मुकदमा दर्ज

जौनपुर। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी अमित उपाध्याय से करीब आठ वर्ष पूर्व 5.25लाख रुपये की ठगी कर ली गई। यह मामला तब प्रकाश में आया जब रविवार की रात थाना पुलिस ने पीड़ित अमित उपाध्याय की तहरीर पर राईपुर फिफियौना गांव के रहने वाले आरोपित प्रवीण दुबे के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

अमित उपाध्याय की तहरीर के अनुसार वर्ष 2017 में प्रवीण दुबे का उससे संपर्क हुआ। आरोप लगाया कि प्रवीण दुबे ने अपने प्रभाव व उच्चाधिकारियों तक पहुंच का झांसा देकर रेलवे में शीघ्र नौकरी लगवा देने का आश्वासन दिया। कहा कि इसके लिए रुपये खर्च करने होंगे। उसकी बातों पर विश्वास कर मैंने जुलाई 2017 से वर्ष 2018 के बीच नकद व बैंक खाते में ट्रांसफर कर कुल 5.25लाख रुपये प्रवीण दुबे को दे दिए। नौकरी लगवाने के लिए कहने पर टाल-मटोल करते धीरे-धीरे लगभग आठ वर्ष बीत गए। न नौकरी दिलाई और न ही रुपये लौटाए। अब प्रवीण दुबे रुपये लौटाने से ही इन्कार कर रहा है।  

बक्शा पुलिस ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांची

जौनपुर। बक्शा पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों पर लगाम लगाने और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान के तहत बक्शा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों, एटीएम, सर्राफा बाजार और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इसका मुख्य लक्ष्य इन जगहों पर होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट और चोरी को रोकना था। सेकेंड मोबाइल अफसर उपनिरीक्षक सिंघासन यादव ने पुलिस बल के साथ अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने इन स्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली। बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने नौपेड़वां, शम्भूगंज, लखौवां, अलीगंज,धनीयामऊ सहित थाना क्षेत्र में स्थित सभी बैंकों की चेकिंग की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली की जांच की गई और बैंक के अंदर व बाहर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की भी तलाशी ली गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस तरह की पहल से सार्वजनिक सुरक्षा मजबूत होती है और वित्तीय संस्थानों में होने वाले अपराधों में कमी आती है।

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 31जनवरी तक

जौनपुर।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि मेडिएशन एवं कंसीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जौनपुर में 01 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को सुलह समझौते के आधार पर अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराना है।

आत्महत्या का ट्वीट करने वाला युवक गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के लल्लापुर का निवासी एक युवक को ट्विटर पर आत्महत्या का ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक बीए का छात्र है, बाद में उसे परिजन को सौप दिया गया।

उक्त गांव निवासी अमन यादव पुत्र प्रेमप्रकाश यादव के आईडी से ट्विटर पर एक ट्वीट किया गया। जिसमें आत्महत्या कर लेने की बात कही गयी थी। इसकी जानकारी होते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने तत्काल पुलिस टीम भेजा। युवक अपने घर पर मौजूद था। पुलिस उसे तथा उसके पिता के साथ थाने ले आयी। थाने आकर युवक ने कहा यह पोस्ट उसने किया ही नही। उसके पिता प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि उसका पुत्र अमन सुबह से उसके साथ उसका दांत उखड़वाने गया था। पुलिस को अमन यादव ने लिखित बयान दिया कि वह कभी आत्महत्या करने की बात किया ही नही।न ही इस प्रकार की पोस्ट उसने किया है।

दीवार गिराने को लेकर हुआ बावल, आठ गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में दबंगो ने एक व्यक्ति की दीवार को गिरा दिया।जिस पर बवाल होने लगा।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गांव निवासी विकास कुमार यादव पुत्र शेरबहादुर यादव की दीवार को अच्छेलाल यादव सहित उनके परिवार व साथ के अन्य लोगो ने गिरा दिया। उसके बाद काफी बवाल होने लगा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल अपने साथ चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह व अन्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आठ लोगो को गिरफ्तार कर लिया।सभी का चालान भेज दिया गया।

महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बुढनतापुर गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार तड़के ग्रामीणों ने रेल पटरी के किनारे एक अज्ञात महिला की लाश देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय निरीक्षक मौके पर पहुंचे और लाश की काफी देर तक पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतका लाल रंग की साड़ी ग्रे कलर का स्वेटर पहने हुए हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने लाश को जिला चिकित्सालय के लाश घर में रखवा दिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुड़ गई है।

Share Now...