Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब ने फैलाई जागरूकता

रोटरी क्लब ने फैलाई जागरूकता

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाज सेवा को समर्पित ख्यातिलब्ध संस्था रोटरी क्लब ने बारिश के बाद मच्छरों द्वारा जनित होने वाले अति खतरनाक रोग डेंगू व मलेरिया की रोकथाम हेतु शकरमंडी स्थित सेंट जेवियर स्कूल व तारा गर्ल्स कान्वेंट स्कूल के बच्चों को अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के संस्था अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि के नेतृत्व में सदस्यों व बच्चों ने उक्त मोहल्ले में जल जमाव वाले स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल का छिड़काव किया व एक जागरूकता रैली निकाल अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि डेंगू व मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है इससे बचाव का सबसे अच्छा साधन लोगों के अंदर जागरूकता ले आना ही है। यदि हम अपने आस पड़ोस में या घर में कहीं भी पानी को अधिक दिनों तक रुकने न दें तो इस मच्छर के लार्वा वहां नहीं जीवित रह पाएंगे। उन्होंने बताया कि मलेरिया के कारण विश्व में किसी भी अन्य बीमारी से ज्यादा मौतों का कारण बनती है। पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करना अन्य किसी दवा के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है। कीटनाशकों के प्रयोग से श्वांस सम्बंधित समस्या होने का अंदेशा बना रहता है। बच्चों ने भी पूरे मनोयोग से शपथ ली कि हम अपने मित्रों पड़ोसियों व अपने अन्य परिचितों को भी घर में या अगल बगल साफ सफायी रखने की शपथ दिलाएंगे व डेंगू और मलेरिया को दूर भगाएंगे। रोटरी द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गई। अंत में उपाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने कार्यक्रम आयोजक मनीष चंद्रा व अनिल मौर्या समेत सभी सदस्यों व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवीन, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संजय जायसवाल, डाक्टर बृजेश कनौजिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट श्याम वर्मा, शिवांशु श्रीवास्तव , दीपक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

Share Now...