Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररेस्क्यू करते समय एक ज़हरीले सांप ने मुरलीवाले हौसला को किया अचेत

रेस्क्यू करते समय एक ज़हरीले सांप ने मुरलीवाले हौसला को किया अचेत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ ‘मुरलीवाल हौसलाÓ को आज सुबह रेस्क्यू करते समय एक ज़हरीले किंग कोबरा ने डंस लिया। जिससे उनकी हालत गंभीर है, उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। सर्पदंश की यह दर्दनाक घटना उस समय घटी जब वह कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोबरा ने अचानक उनके हाथ में कई जगह पर काट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुरली वाले को सर्पदंश के बाद तत्काल प्राथमिक सहायता नहीं मिल सकी। उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में लगभग 40मिनट का समय लग गया, जिससे ज़हर का असर तेजी से शरीर में फैल गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अब तक 12एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं, और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सर्प पकड़ने की कला में माहिर और कई लोगों की जान बचा चुके मुरलीवाले हौसला की हालत गंभीर होने से इलाके में चिंता और दुआओं का माहौल बन गया है।

Share Now...