Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुररेलवे स्टेशन पर दो पहिया वाहनों का पार्किंग हुआ निःशुल्क

रेलवे स्टेशन पर दो पहिया वाहनों का पार्किंग हुआ निःशुल्क

  • पूर्व में लगता था दस रुपये प्रति घण्टे शुल्क

जौनपुर धारा,शाहगंज। शाहगंज जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेन यात्रा में साथ आने वाले परिजनों को अब अपने वाहनों के लिये पार्किंग का कोई शुल्क नही देना होगा। हालांकि अब थोड़ा रिस्क भी बढ़ जायेगा। क्योंकि अगर सावधानी हटी तो चोर उचक्के दो पहिया वाहन पर हाथ फेर सकते हैं। क्योकिं पार्विंâग में मौजूद कर्मी वाहनों की निगरानी करता था। बताते चले पूर्व में दिल्ली मुंबई आदि शहरों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन पर जब दो पहिया वाहन से आते थे और वाहन को पार्किंग में खड़ा करने के लिए दस रुपया लगता था। जिससे एक फायदा होता था कि वाहन स्वामी निश्चिन्त होकर अपने दूर दराज जाने वाले परिजनों को रेलवे की रिजर्व शीट पर बैठाकर अलविदा करते थे। अब वहीं जब पार्किंग निःशुल्क हो गया है तो वाहन की सुरक्षा को लेकर शंका बना रहेगा। हांलाकि पार्किंग निःशुल्क होने लोगों में काफी हर्ष देखा जा रहा है और पार्किंग स्थल पर दो पहिया वाहनों की लम्बी लाइने लग रहीं।

Share Now...