जौनपुर धारा,खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव के निकट गुरुवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी जेब से मिली मोबाइल और आईडी कार्ड के आधार पर पहचान अफरोज आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी ग्राम रामबाग चौरी, थाना मिठनपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि भुड़कुड़हा गांव के चौकीदार ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की। शव तीन चार दिन पहले का दिखाई पड़ रहा था। शव के पास से मोबाइल और आईडी कार्ड मिला। जिस पर मृतक के आईडी कार्ड पर नाम पता लिखा था। उसकी मोबाइल पर मिले मृतक की बेटी की मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी होने पर परिजन बिहार से रवाना हो चुके हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 45वर्षीय अफरोज आलम लखनऊ के एक निजी कंपनी में काम करता था। चार दिन पहले परिजनों को बताकर वह घर आने के लिए निकला था। घर न पहुंचने पर परिजन परेशान थे, पुलिस किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जता रही है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
रेलवे ट्रैक किनारे मिला बिहार के व्यक्ति का शव

Previous article


