Bipasha Basu Latest Look: बिपाशा बसु को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ स्पॉट किया गया, जहां वह अपनी बेटी का जिक्र करती दिखीं। इस दौरान उनके स्टाइलिश लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु कुछ महीने पहले ही एक बेटी की मां बनी है और अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वह इन दिनों पूरी तरह से नन्ही परी के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि, रिसेन्टली वैलेंटाइन डे के मौके पर जब वह करण के साथ बाहर निकलीं, तो उन्हें अपनी बेटी को घर छोड़कर आना पड़ा था, जिसका गिल्ट उन्होंने पैपराजी के सामने साझा भी किया था। जहां हसीना एक रेस्टोरेंट के बाहर इसका जिक्र कर रही थीं, वहीं हमारी नजर उनके आउटफिट्स पर पड़ी, जिसमें वह बहुत ही स्टाइलिश लग रही थीं। भले ही बिपाशा का वेट बढ़ गया हो, लेकिन उन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था।दरअसल, वैलेंटाइन के मौके पर बिपाशा बसु पति के साथ डिनर डेट के लिए निकली थीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया और उनके लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। कपल ने ब्लैक कलर के आउटफिट्स को अपनी इस डेट के लिए चुना था, जिसमें उनका लुक एकदम परफेक्ट लग रहा था। ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बिपाशा दिख रही थीं, तो वहीं करण ऑल ब्लैक लुक में बहुत ही हैंडमस लग रहे थे।बिपाशा ने जिस ड्रेस को पहना था, उस पर वाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट दिख रहा था। V नेकलाइन वाली इस ड्रेस में फ्रंट पर वर्टिकल पैटर्न में प्रिंट था और स्लीव्स पर भी इसी तरह का प्रिंट नजर आ रहा था। ब्लैक एंड वाइट का ये कॉम्बिनेशन बहुत ही बढ़िया लग रहा था। वहीं इस ड्रेस का पैटर्न फज-फ्री था, जो उनके बॉडीशेप के हिसाब से एकदम परफेक्ट लग रहा था।हसीना ने अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए बहुत ही बारीकि से ध्यान दिया था। हाथों में गोल्डन एंड ब्लैक ब्रेसलेट्स, रेड एंड ब्लैक कलर का साइड बैग और पैरों में ब्लैक पम्पस को उन्होंने ड्रेस के साथ पेयर किया था। वहीं बालों को बॉब कट में स्टाइल किया था। लाइट फाउंडेशन, स्लीक आईलाइनर, शार्प कॉन्टोर के साथ रेड लिप शेड से अपना लुक कम्पलीट किया था।हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने वेडिंग गाउन पर लिखवाए दो खास अक्षर, 15 फुट का घूंघट ओढ़कर की है दोबारा शादी मां बनने के बाद बढ़े हुए वजन को कम करना आसान नहीं होता है। इसलिए आप इस तरह के कपड़ों का चुनाव करें, जो आपके बॉडीशेप को मैच करे। बिपाशा इन दिनों इसी तरह के कपड़ों को ही कैरी कर रही हैं, जो एकदम ढीले और कम्फर्टेबल होते हैं। जैसे आप इस तस्वीर में देख सकती हैं कि हसीना एक तरफ ढीले को-आर्ड सेट में दिख रही हैं, तो दूसरी तरफ वाइट मिडी ड्रेस में नजर आ रही हैं। जो बताता है कि आप लूज फिटिंग के कपड़ों में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
रिसेन्ट लुक में 25 साल की बाला लगीं बिपाशा बसु



