जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत ‘नेहरू युवा केंद्र जौनपुर द्वारा’ राष्ट्रीय युवा दिवस पर इजी माइंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट खुटहन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले स्वामी विवेकानंद की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शास्त्री ने समस्त छात्रों के विकास उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति है, और स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत माने जाते हैं आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को अपने देश को मजबूत बनाने के लिए युवा शक्ति को मजबूत बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि श्याम कृष्णा ने कहा कि हमारे देश में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिता करने से बच्चों का मनोबल उत्साह से बढ़ता है। बच्चों ने अपने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखें इस पर उन्होंने अद्भुत प्रदर्शन किया। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग के युवा लोग आने वाले समय में वास्तव में देश की तकदीर बदलने का काम करेंगे। चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम नीरज गुप्ता, द्वितीय नीलेश कुमार एवं तृतीय रागनी गौतम ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस बीच रोशनी कुमारी, रूपेश गुप्ता, दीपशिखा सिंह, पीयूष, किशन सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
राष्ट्रीय युवा दिवस पर कंप्यूटर इंस्ट्यूट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Previous article


