जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। डॉ.रामनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश पाठक ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार मिश्र द्वारा छात्र छात्राओं को शपथ दिलायी गयी वहीं मनोज कुमार दूबे ने मतदाता जागरूकता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षणेत्तरकर्मी मंगला यादव एवं अजीत कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ



