― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में शुक्रवार को प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू के संरक्षकत्व तथा प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय के निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज की बच्चियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कृति द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के सम्बोधन में जहां कालेज के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, डॉ.अविनाश वर्मा, डॉ.पंकज सिंह और डॉ.लालमणि प्रजापति ने बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबी बनने की दिशा में अपने विचारों को साझा किया वहीं स्नातक व स्नातकोत्तर की बच्चियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चियों में अंजलि यादव, कृति, अंकिता, स्मृति समेत कई अन्य छात्राओं ने इस विषय पर अपने विचार को रखा। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार यादव ने किया।

Share Now...