Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय खेल के लिये दिल्ली रवाना हुए देवर्षी, आदित्य

राष्ट्रीय खेल के लिये दिल्ली रवाना हुए देवर्षी, आदित्य

  • सीबीएसई की ईस्ट जोन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने के आधार पर हुआ था चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के देवर्षी तिवारी व आदित्य प्रताप सिंह ग्रेटर नोएडा (एनसीआर) के गगन पब्लिक स्कूल में 22 से 26 नवम्बर तक चलने वाले सीबीएसई के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपने-अपने भार वर्ग में जिले के प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य प्रशिक्षक आशुतोष सिंह एडवोकेट ने बताया कि दोनों खिलाडी एएस ताइक्वानडो क्लब महाराणा प्रताप इण्डोर हाल में प्रशिक्षणरत है। देवर्षी तिवारी (सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल) का चयन अण्डर 17 आयु वर्ग के 78 किलो भार वर्ग तथा आदित्य प्रताप सिंह (उमानाथ सिंह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल)अण्डर-14 आयु वर्ग के 60 किलोभार वर्ग में हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन सनबीम बाबतपुर में 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर को हुयी। सीबीएसई की ईस्ट जोन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने के आधार पर हुआ था। जोनल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये करीब 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने के लिये दोनों विद्यालयों के गुरुजनों के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया और एएस ताइक्वान-डो क्लब की तरफ से सीनियर खिलाड़ी अमन सिंह, शिव प्रकाश, अनिष प्रसाद, कीर्ति मिश्रा, सरोजनी सिंह, काजल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक आशुतोष सिंह एडवोकेट व टीम मैनेजर ब्रह्मदेव सिंह के साथ दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share Now...