
जौनपुर धारा,जौनपुर। राम नाम के आचरण से मानव के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रभु श्री राम नाम से बड़ा कोई मंत्र नहीं ह। वह प्रेम का पूरा गांव में स्व. बजरंगबली दुबे की पुण्यतिथि पर श्री राम कथा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि भरत जैसा भाई इस संसार में नहीं मिल सकता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज पटेल विधायक मुंगरा ने अपने संबोधन में स्व. दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला बताया कि उनके पुत्र संतोष द्विवेदी ने अपने पिताजी के पुण्यतिथि पर ठंड को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों को ५०१ कंबल वितरण कर बहुत ही पुनीत कार्य किया है। इसी तरह हर पुत्र को अपने माता पिता की पुण्यतिथि पर इसी तरह कार्यक्रम आयोजन करना चाहिए। इस अवसर पर वित्तविहीन शिक्षक संघ डॉ. विनय त्रिपाठी. इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ब्यास, सपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, डॉ. प्रमोद के सिंह, नन्हकू यादव, विवेक मौर्य, अखिलेश सिंह, श्याम उपाध्याय, मोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे। आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति संतोष द्विवेदी ने आभार प्रकट किया।


