Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरराम-केवट संवाद की लीला देख दर्शक हुए भावविभोर

राम-केवट संवाद की लीला देख दर्शक हुए भावविभोर

जौनपुर धारा, शाहगंज। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्रीबजरंग नवयुवक रामलीला समिति के पांचवें दिन भगवान विष्णु की आरती के बाद रामलीला का मंचन शुरू किया गया। कलाकारों ने रविवार की रात राम-केवट संवाद का मंचन किया पहले दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम माता-पिता की आज्ञा के पालन के लिए मां सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं।यहां अयोध्यावासी उनका मार्ग रोककर विनती करते हैं कि प्रभु आपके वन चले जाने से अयोध्या की खुशियां समाप्त हो जाएंगी। भगवान राम सभी को समझाते हैं और मार्ग छोड़ने का अनुुरोध करते हैं। दूसरे दृश्य में राम-केवट संवाद का कलाकारों ने मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें दिखाया गया कि भगवान राम मंत्री सुमंत के साथ गंगा के तट पर पहुंचते हैं। वहां निषाद राज केवट से भगवान राम की मुलाकात होती है। केवट सभी का आदर सत्कार करता है। भगवान राम केवट से निवेदन करते हैं कि वह उन्हें अपनी नाव से नदी के उस पार कर दें। केवट कहता है कि प्रभु नदी उस पार करने में उसे कोई समस्या नहीं है। लेकिन वह यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि क्या आप वही राम हो, जिनके चरणों की धूल में ऐसा प्रताप है कि उसके स्पर्श मात्र से पत्थर की शिला नारी बन जाती है। जिन्होंने जनकपुर के स्वयंवर में शिव धनुष को फूलों की भांति उठाकर तोड़ दिया क्या आप वही राम हैं। केवट कहता है कि प्रभु आप की भगवंता जाने बगैर मैं आपको नदी के उस पार नहीं करूंगा। केवट की भक्ति को देख प्रभु राम मुस्कुरा देते हैं। वहीं केवट की इस चिकनी चुपड़ी बात को सुन लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। यह दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक प्रजापति, आकाश साहू, सूरज साहू, अनुप श्रीवास्तव, सन्तोष भारती, शशिकांत विश्वकर्मा, सतेंद्र चौहान, शुभम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...