Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
Homeअपना जौनपुरराधा-कृष्ण की फूलों की होली ने लोगों को मोहा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की...

राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने लोगों को मोहा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

  • सामाजिक कुरीतियों व बेटियों की शिक्षा पर दिया गया बल

मुंगराबादशाहपुर। राधेश्याम पैलेस में सर्ववैश्य समाज द्वारा चतुर्थ होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की फूलों की होली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने लोगों का मन मोह लिया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, सलाहकार इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, संरक्षक पशुपति नाथ मुन्ना, नीशू केशरी, रामनारायण साहू, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन जायसवाल और महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विशिष्ट प्रतिभा सम्मान के तहत एंजल अग्रवाल, आकाशदीप, प्रिया गुप्ता, सुशांत जायसवाल, डॉ. निलेश, दीपेश भोजवाल, आयुष ऊमरवैश्य, प्रत्युष ऊमरवैश्य, आयुषी और रित्विक को सम्मानित किया गया। वहीं समाज में विशेष योगदान देने वालों में जितेंद्र अग्रवाल, क्रांति कपूर ऊमरवैश्य, शशि अग्रवाल, उमाशंकर चौरसिया, आर्टिस्ट धीरज अग्रवाल सहित पत्रकारों, समाजसेवियों, महिला मंडल और युवजन संघ के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि होली का पर्व आपसी द्वेष और अहंकार को मिटाकर समाज को जोड़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सर्ववैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोने की आवश्यकता है। वहीं गाजीपुर सदर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि वैश्य समाज को आपसी एकता बनाए रखते हुए रोटी-बेटी का संबंध बढ़ाना चाहिए तथा सगोत्रीय विवाह से परहेज करना चाहिए। कार्यक्रम में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल, मछलीशहर चेयरमैन संजय जायसवाल, सुरियावां चेयरमैन विनय चौरसिया, रानीगंज चेयरमैन मीरा बद्री साहू, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र भोजवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला मंडल द्वारा गणेश वंदना, होलिया में उड़े रे गुलाल गीत और मैशअप डांस पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। राधा-कृष्ण स्वरूपों में सजे कलाकारों ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेलकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी भक्ति, धार्मिक और होली गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जायसवाल काजू और रंजीत भोजवाल ने किया।

Share Now...