जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य गीता बिन्द ने जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन जौनपुर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक की गई। उक्त जनसुनवाई के दौरान 18 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं आयोग सदस्य के समक्ष रखी और समस्याओं को सुनते हुए उन्होने अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित रूप से जांच या आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात गीता बिन्द जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित महिलाओं की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लिया और कैसे जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जा सकता है उसके बारे में एक विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई। समीक्षा बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव यादव, उपयुक्त स्वत: रोजगार ओम प्रकाश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नगर एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजाकला अभिषेक द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष श्याम तिवारी, महिला एवं बाल सहायता प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर अनीता सिंह एवं उपनिरीक्षक पुष्पा कुमारी, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक आरती सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहित अन्य ने प्रतिभाग किया। इसके पश्चात आयोग सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ऑपरेशन के बाद दाखिल महिलाओं के बेड शीट गंदे पाए गए, जिस पर सदस्य नाराजगी प्रकट की गई। जिला महिला चिकित्सालय के हेल्पडेस्क के मैनेजर सूर्य प्रताप उपस्थिति बनाकर चिकित्सालय से अनुपस्थित मिले, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र गुप्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया विभिन्न पटलों का निरीक्षण



