Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

  • नृत्य और गीत के माध्यम से सामाज को किया जागरूक
  • प्रतियोगिता में विजयी छात्र किये गए पुरस्कृत

जौनपुर धारा, जफराबाद। रविवार को कस्बे के मकतब इस्लामिया का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नृत्य गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा समाज को जागरूक, शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत कर रहे विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकाश संभव है। उन्होंने बच्चियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नारी शिक्षा दो परिवारों को शिक्षित करती है। मकतब के पुरातन छात्र डॉ. मोहम्मद हुसैन को निसारुल हक द्वारा पुरस्कृत किया गया। विधायक द्वारा प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करने वालो में विशेष रूप से मैनेजर डॉक्टर हुसैन अंसारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकांत गिरी, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. सरफराज खान, जमाल हाशमी, अब्दुस्सलाम, रसूल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अख्तर अली ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरफराज खान ने किया। कार्यक्रम में दानिश, डीके, डॉक्टर सलाम, मुस्तकीम अंसारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...