Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरयूजीसी के नए नियमों का समाजसेवी अतुल तिवारी ने किया विरोध

यूजीसी के नए नियमों का समाजसेवी अतुल तिवारी ने किया विरोध

जौनपुर। जाफराबाद क्षेत्र निवासी समाजसेवी एवं अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) ने यूजीसी के नए नियमों को छात्र एकता के खिलाफ बताते हुए इसे ‘काला कानूनÓ करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस कानून में संशोधन नहीं किया जाता, तब तक इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

मीडिया से बातचीत में अतुल तिवारी ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में जातिवाद की जगह  ‘छात्रवादÓ की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि हर वर्ग के छात्र को समान रूप से अपनी शिकायत रखने का अधिकार मिल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि कानून में झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाए, ताकि किसी निर्दोष को परेशान न किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने महिला पत्रकार के साथ हुई अभद्रता की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

‘नो स्मोकिंग डे’ पर स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डेÓ के अवसर पर जन जागरूकता हेतु एक विशेष गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को धूम्रपान की घातक आदतों के प्रति सचेत करना और उन्हें इसे छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ.प्रभात कुमार ने कहा कि धूम्रपान न केवल शरीर को कमजोर करता है, बल्कि यह कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का दिन दुनिया भर में लोगों को सिगरेट और तंबाकू के दुष्प्रभावों से मुक्त करने के संकल्प का दिन है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.बी.सी.पन्त ने जानकारी दी कि हर वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 12 से 17 वर्ष के युवा तेजी से इस लत का शिकार हो रहे हैं। डॉ.पन्त ने नारा दिया ‘तम्बाकू का शौक, किस्तों में मौतÓ। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, मधुमेह और मुख के कैंसर जैसी गंभीर स्थितियां पैदा होती हैं, जो अंतत: अकाल मृत्यु का कारण बनती हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ.पन्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जय प्रकाश गुप्ता, विवेक मौर्या, कुलदीप श्रीवास्तव सहित एनसीडी सेल एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला जज ने की बैठक

जौनपुर। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायालय में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि ने की।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह लोक अदालत आयोजित की जा रही है। बैठक में न्यायिक अधिकारियों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और प्रयासों की समीक्षा की गई। जिला जज ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक सुलह-समझौते योग्य मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारित कराया जाए। लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, मोटर दुर्घटना, श्रम, बिजली-पानी बिल सहित विभिन्न सिविल और आपराधिक शमनीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने वादकारियों और अधिवक्ताओं से भी अपील की कि अपने मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर आपसी समझौते से निपटारा कराएं।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को गद्दोपुर निवासी मीना देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने एक राय होकर उनके परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनका ट्रैक्टर, सीसीटीवी कैमरा तथा बिजली के केबल भी तोड़ दिए।

इस मामले में पुलिस ने मु.अ.सं.72/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 8:40 बजे अभियुक्त बादल खरवार पुत्र प्रदीप खरवार और देवी प्रसाद राय पुत्र स्व. विश्वनाथ राय निवासी गद्दोपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामलाल, हेड कांस्टेबल लल्लन राम और कांस्टेबल शशिकांत यादव शामिल रहे।

चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चैन व चाकू बरामद

जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की चैन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाडनपुर तिराहे से मु.अ.सं.46/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैया पाण्डेय पुत्र राजदेव पाण्डेय निवासी कपिया निजामत थाना महाराजगंज, जनपद सिवान (बिहार) को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की एक पीले धातु की चैन तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला सहित उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रामशब्द यादव, पंकज पुरी, सत्यप्रकाश सिंह और कांस्टेबल भूपेश कुमार शामिल रहे।

थानाध्यक्ष के समझाने पर 28घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार

शव घर रख कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे स्वजन, पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

खुटहन। सब्जी मंडी के पास नाले के बगल शीशम के पेड़ से मंगलवार को युवक का फंदे पर लटकती लाश पाये जाने के मामले में स्वजन घटना के 28 घंटे बाद भी कार्रवाई की मांग को लेकर शव घर रख उसका अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। उनका आरोप था कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है। थानाध्यक्ष के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पिलकिछा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि की गई है।

खुटहन गांव निवासी 29 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पुत्र लुटावन गुप्ता का शव फंदे से लटकता पाया गया था। स्वजनों ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया था। अंत्य परीक्षण के बाद देर रात शव स्वजनों को सौंप दिया गया। आक्रोशित स्वजन शव घर लाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। उनके द्वारा सड़क पर शव रख खुटहन वाया जौनपुर मार्ग को जाम करने भी प्रयास किया गया। पुलिस की सक्रियता से वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के द्वारा आश्वासन के बाद घटना के लगभग 28 घंटे बाद शवदाह किया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

जमीनी विवाद में महिला समेत तीन की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जौनपुर। जफराबाद कस्बे के दरीबा मोहल्ले में बुधवार को पुराने जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला सहित तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला निवासी किरन बाला गिरी पत्नी रविकांत गिरी ने आरोप लगाया कि पारिवारिक जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर सरिष्ठ पुत्र कांता, आत्मा पुत्र अंगनु, अमित पुत्र लेखु और दुर्गाप्रसाद पुत्र सरिष्ठ ने उनके पति रविकांत गिरी पर बांस के डंडों से हमला कर दिया। पति को पिटता देख किरन बाला अपने नाबालिग भतीजे के साथ बचाने पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें और उनके भतीजे को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दुर्गाप्रसाद ने उनके साथ छेड़खानी की। घटना का वीडियो बनाए जाने पर आरोपितों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसे जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

सारनाथ महादेव मंदिर में आरती के समय में बदलाव

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सारनाथ (साईंनाथ) महादेव मंदिर में आरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर की संरक्षिका पुजारिन माला शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के अवसर से मंदिर में आरती के समय को परिवर्तित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सुविधा मिल सके।

नए समय के अनुसार अब मंदिर में सुबह की आरती प्रात: 4:30बजे, दोपहर की आरती 12:30बजे तथा शाम की आरती रात्रि 8बजे होगी। उन्होंने बताया कि आरती के समय में बदलाव के बावजूद मंदिर में दर्शन और पूजन की व्यवस्था पूर्व की भांति नियमित रूप से जारी रहेगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नए निर्धारित समय के अनुसार आरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

छात्रा से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी जैद के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री, जो कक्षा 9 की छात्रा है, को गांव का ही जैद नामक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी स्कूल आते-जाते समय छात्रा को रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणी करता था। आरोप है कि जैद ने छात्रा के कुछ वीडियो और फोटो बना लिए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को घर से उठाने की भी धमकी दी, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

सिद्धीकपुर तिराहे से तीन गिरफ्तार

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक मामले में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिद्धीकपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में पतहना निवासी पन्नालाल गुप्ता (60 वर्ष), विशाल गुप्ता (22 वर्ष) और निलेश बिंद (34 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी एक मामले में वांछित चल रहे थे और काफी समय से पुलिस को उनकी तलाश थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह, परमात्मानंद, सतीशचंद्र यादव तथा कांस्टेबल विनोद सिंह और कृष्णानंद यादव सहित थाना सरायख्वाजा की पुलिस टीम शामिल रही।

सिकरारा बाजार के पास से दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सिकरारा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिकरारा बाजार के आगे घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में सुरेश (करीब 27 वर्ष) और महेश (24 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम देवीगंज थाना सिकरारा के निवासी हैं। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं और एक मामले में वांछित चल रहे थे। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रामनेवास ने हमराह हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर सिंह यादव के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों आरोपितों को दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share Now...