Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरयुवती के अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार

युवती के अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने युवती के घर से भाग जाने के मामले में दंपती समेत तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती का फिलहाल पता नहीं चल सका है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गत 20 अप्रैल की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उसके स्वजन ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि छानबीन के दौरान काल डिटेल खंगालने पर आरोपित के तौर पर हरदोई के बघौली के ग्राम अहिरी निवासी अजय श्रीवास्तव, उसकी पत्नी गुड़िया व शाहजहांपुर के सदर बाजार के ग्राम महमंद जलाल नगर रेलवे स्कूल के पीछे के मूल निवासी हाल पता गुड्डू वर्मा का मकान सदर बाजार सुभाष नगर, सिद्ध हनुमान मंदिर के पास के राजेंद्र कुमार सक्सेना चिह्नित किए गए। तीनों आरोपितों को मिले सुराग पर घेराबंदी कर शाहगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। लिखापढ़ी कर तीनों का चालान कर दिया गया। युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share Now...