Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

टाटा मैजिक की चपेट में आने से साइकिल सवार दादा-पोता गंभीर रूप से घायल

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर आईटीआई के पास का मामलाजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम जौनपुर-शाहगंज लुंबिनी मार्ग पर सिद्दीकपुर आईटीआई के...

E-Paper 25-07-2025

Homeअपना जौनपुरयातायात निरीक्षक ने चलाया चेकिंग अभियान

यातायात निरीक्षक ने चलाया चेकिंग अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला के नेतृत्व में दो-तीन पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में बिना हेलमेट लगाए हुए, बाइक पर 2 से अधिक सवारी होने व गाड़ी के कागजात की जांच की गयी। इस मौके पर दोपहिया वाहनों के स्वामियों का चालान काटा गया एवं तीन पहिया वाहनों के निर्धारित रूटों की सघन जांच की गयी। तयशुदा निर्धारित रूट से अलग दूसरे रूट पर चलने वाले तीन पहिया वाहनों का भी चालान किया गया जिसके कारण दोपहिया तथा तीन पहिया वाहनों के चालकों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। यह अभियान कोतवाली चौराहा, चहारसू, ओलन्दगंज, पालिटेक्निक चौराहा सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया।

Share Now...