Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमॉडल किसान के रूप में सम्मानित हुए दीपक

मॉडल किसान के रूप में सम्मानित हुए दीपक

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के असैथापट्टी बलजोर निवासी दीपक पाण्डेय मंगलवार को माडल किसान के रूप में सम्मानित हुए। उनकी इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई देते नजर आए। उक्त सम्मान उन्हें स्ट्राबेरी की उन्नत खेती करने के लिए जिले के पालीटेक्निक स्थित लोहिया पर्यावरणीय पार्क में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दो दिवसीय किसान गोष्ठी एवं किसान मेले के दौरान प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभार राज्यमन्त्री दिनेश प्रताप सिंह के हाथों मिला। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी श्री पाण्डेय किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के हाथों भी सम्मानित हो चुके हैं। श्री पाण्डेय लगभग चार सालों से स्ट्राबेरी की उन्नत खेती कर लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं। लोग उन्हें जिले में क्षेत्र का मान बढ़ाने के लिए बधाई देते नजर आए। बधाई देने वालों में अमित शुक्ला, अभिमन्यु मौर्य, दिनेश जायसवाल, प्रमोद सिंह, कमलेश मिश्रा समेत अन्य प्रमुख थे। श्री पाण्डेय साथ ही एक कुशल शिक्षक भी हैं।

Share Now...