Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनमैनेजर की शादी में बाराती बनकर पहुंची अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली

मैनेजर की शादी में बाराती बनकर पहुंची अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई शादियों वक्त लुत्फ उठा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल टीवी सितारों का भी है। टीवी की दुनिया के कई सितारे ऐसे हैं जो इन दिनों शादी सीजन का जमकर मजा ले रहे हैं। हाल ही में अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली, हिना खान से लेकर एली गोनी और जैस्मिन भसीन समेत कई सितारों ने एक साथ अपने मैनेजर की शादी में हिस्सा लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी हैं। इस तस्वीर में आप अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली को देख सकते हैं। जो अपने मैनेजर की शादी में बाराती बनकर पहुंची थीं। वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा उर्फ हिना खान ने भी इस शादी में हिस्सा लिया। अदाकारा यहां बाराती बनकर पहुंची थीं। टीवी सीरियल स्टार अली गोनी अपने दोस्त की शादी में बाराती बनकर पहुंचे और इस शादी में जबरदस्त डांस कर रंग जमा दिया था। इस ग्रैंड वेडिंग की एक प्यारी तस्वीर सामने आई है। जहां खुद दूल्हे मियां अपनी शादी में हवा में फायर करते दिखे। इस शादी में हिना खान पीले रंग की साड़ी पहने स्पॉट हुईं। जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आईं। शादी में अदाकारा मोनालिसा ने भी हिस्सा लिया था। वो पर्पल कलर के लहंगे में जबरदस्त पोज करती दिखीं। इस शादी में टीवी सीरियल अनुपमा में रुपाली गांगुली की ननद का किरदार निभाने वाली अदाकारा अनेरी विजान ने भी हिस्सा लिया था। अदाकारा जैस्मिन भसीन भी इस शादी में मेहमान थी। अदाकारा जैस्मिन भसीन के साथ अली गोनी ने भी जमकर पोज मारे थे। शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन भी पैपराजी को पोज करते दिखे। जिसकी प्यारी तस्वीर सामने आ चुकी है।

Share Now...