― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमेन लाइन से लोहे की पाइप टच हो जाने से मजदूर की...

मेन लाइन से लोहे की पाइप टच हो जाने से मजदूर की मौत

  • टेंट उखाड़ते समय हुआ हादसा

जौनपुर धारा,खुटहन। रावतपुर रामनगर गांव में टेंट उखाड़ते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे ग्यारह हजार वोल्ट के मेन तार में टच हो जाने से मजदूर की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कृष्णापुर गांव निवासी 18वर्षीय रंजीत निषाद पुत्र तहसीलदार एक टेंट हाउस पर मजदूरी का काम करता है। गुरुवार को रावतपुर गांव के दुर्गा माता मंदिर पर भंडारा का आयोजन हुआ था। जिसमें उसने खड़ा  किया था। शुक्रवार को वह टेंट उखाड़ रहा था। ऊपर से गये हाईटेंशन तार वह देख नहीं पाया। लोहे की पाइप ऊपर उठाते ही तार से टच कर गया। करेंट लगते ही वह झुलस कर नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share Now...