Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमेधावी छात्रों को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

मेधावी छात्रों को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद स्तर पर प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल रु.21,000 का सांकेतिक चेक एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए राज्यमंत्री तथा बदलापुर विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है। जिससे न केवल हम समाज में परिवर्तन ला सकते हैं, अपितु अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि शिक्षा के बल पर हम किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ सकते है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने मेहनत और लगन से जो सफलता हासिल किये है, वह पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला समन्वयक माध्यमिक डॉ.राजन सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, प्रभाकर सिंह, ब्रह्मजीत यादव, सहायक अध्यापक आदर्श वर्मा और नीतिश सिंह सहित सभी सम्मानित अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों को सम्मानित करना था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करना था कि वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करें।

Share Now...