Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओपीडी की शुरू

मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओपीडी की शुरू

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रूचिरा सेठी के मार्ग दर्शन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एए जाफरी ने अस्पताल में यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारम्भ उप-प्रधानाचार्य डॉ.आशीष यादव एवं डीन एकेडिमिक डॉ.तबस्सुम यासमिन के कर कमलो द्वारा फीता काटकर किया गया। उप प्रधानाचार्य डॉ.आशीष यादव ने बताया कि आज का दिन हमारे संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारम्भ न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आमजन के लिए राह और विश्वास का संदेश भी है। यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियाँ जैसे मूत्रनली में संक्रमण, गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, इत्यादि-आजकल आम होती जा रही हैं, और इनकी समय पर जांच व इलाज अति आवश्यक है। अब इन समस्याओं के लिए लोगों को बड़े शहरों का रूख करना पड़ता था, जो समय, धन और मानसिक बोझ का कारण बनता था। लेकिन आज से, हमारे ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में यह सुविधा उपलब्ध होगी। डीन एकेडमिक डा.तबस्सुम यासमिन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारंभ एक अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। यह न केवल हमारे शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह जन-कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। यूरोलॉजी चिकित्सा का वह महत्वपूर्ण विभाग है जो गुर्दे, मूत्रनली, मूत्राशय और पुरुष प्रजनन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं की जांच और उपचार से संबंधित है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण ऐसी बीमारियाँ अब तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस ओपीडी की शुरूआत एक समयानुकूल और समाजोपयोगी पहल है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अपने विचारो को प्रकट करते हुए बताया कि आज हमारे अस्पताल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारम्भ आज से हमारे संस्थान में हो रहा है। यह ओपीडी विशेष रूप से उन मरीजों के लिए समर्पित है, जिन्हें मूत्र से संबंधी, गुर्दों से जुड़ी बीमारियाँ, प्रोस्टेट की समस्या या पुरुष प्रजनन प्रणाली से संबंधित कठिनाइयाँ हैं। हमारे पास अब इस क्षेत्र के विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहेंगे जो ओपीडी के समयानुसार सेवा देंगे। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो.भारती यादव, डॉ.ले.सी.बी.एस.कर्नल पटेल, डा.विनोद कुमार, डा.अरविन्द पटेल, डा.राजश्री यादव, डा.अचल सिंह, डा.विनोद वर्मा, डा.जितेन्द्र कुमार, डा.मुदित चौहान, डा.नवीन सिंह, डा.संजीव यादव, डॉ.अंकित सरोज एवं अन्य चिकित्सक तथा लिपिक चन्द्रमणि चौहान, शुभम यादव व सहायक कर्मचारी जगरोशन चौहान, दानवीर यादव, रामआसरे व अन्य कर्मचारीगण, मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहें।

Share Now...