Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों एवं शाखा प्रबंधकों के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जितने भी आवेदन स्वीकृत हो चुके है उसमें शीघ्र ऋण वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बैंको में लम्बित आवेदनों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और निर्देशित किया कि जो भी दस्तावेज अपूर्ण है, उन्हें आवेदक को अवगत कराते हुए पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी बैंक एवं सभी शाखाएं सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधिगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...