जौनपुर धारा,जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मण्डल एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उनके आगमन पर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। आयुक्त ने जनपद में धारा-24 के वादों के चिन्हीकरण, अंश निर्धारण, ई-परवाना, 05वर्ष से अधिक वादों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि धारा 24 में मुकदमों के निस्तारण के उपरांत पत्थर गड्डी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। तालाबों में पट्टे करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। 50करोड़ से अधिक परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान आयुक्त के द्वारा कारागार के निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी क्रियाशील है, लेकिन कार्यदाई संस्था के द्वारा इलेक्ट्रिकल का कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। आयुक्त ने जनपद में निर्माणाधीन पुलो के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र निर्माण प्रक्रिया पूर्ण कराएं। मण्डलायुक्त के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए प्रगति किये जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में कृषि संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और इस दौरान केसीसी और फसल बीमा का प्रचार प्रसार कराए जाने और सीएम युवा विकास योजना के सन्दर्भ में प्रचार प्रसार के लिए पंपलेट वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए। सीएम पोर्टल की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी मिलकर कार्य करें, किसी एक अधिकारी की वजह से जनपद की रैंकिंग खराब न हो इसका ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर हुई जनपद की प्रशंसा

Previous article


