जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मुहल्ला कटरा निवासी जगदीश गुप्ता के पुत्र हरिओम गुप्ता का सहायक उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ है। गुरूवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिओम गुप्ता को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी। जिसको लेकर परिजनों का खुशी का ठिकाना ना रहा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंगरा बादशाहपुर के हरिओम गुप्ता को सहायक उपनिरीक्षक के लिए नियुक्ति पत्र दिया। हरिओम के परिजन इस घड़ी को बेताबी से इंतजार कर रहे थे। वह सुबह 10:00बजे से ही घर के सभी परिजन टीवी में अपने पुत्र की तस्वीर देखने के लिए व्याकुल थे। जैसे ही मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिया वैसे ही परिजनों में खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने एक दूसरे को मुंह मीठा खिलाकर बधाई दी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
मुख्यमंत्री दिया नियुक्ति पत्र, परिजनों में हर्ष-

Previous article


