Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिट्टी के घरों में रहने को मजबूर गांव वासी

मिट्टी के घरों में रहने को मजबूर गांव वासी

  • अभी तक नहीं मिला सरकारी आवास योजना का लाभ

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर से सटे नटौली गांव में काफी समय से सरकार का आवास योजना चल रहा है। लेकिन नटौली गांव के लोगो का कहना है कि गांव के मुखिया और अधिकारी के लापरवाही से हम लोगों को मिट्टी के मकान में ही गुजारा करना पड़ रहा है। जिसके कारण हम लोगों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रामवासियों से पूछने पर पता चला कि ग्राम प्रधान तथा सरकारी अधिकारियों के साठगांठ के कारण उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। एक तरफ जहां सरकार प्रत्येक गांव वासियों को पक्का आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है। वही कतिपय जन सेवकों तथा भ्रष्ट अधिकारियों के कारण सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लग जा रहा है। ऐसे में देखना यह है कि क्या सफेदपोश जनसेवक तथा भ्रष्ट अधिकारी अपने मंसूबों में कामयाब होते हैं।

Share Now...