शाहरुख खान को यूं ही नहीं बॉलीवुड के किंग खान के नाम से जाना जाता है। वो जो भी करें, अपनी अलग छाप छोड़ जाते हैं। बीते दिन शाहरुख मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे थे। लेकिन वहां शाहरुख को अपना फेस कवर किए आते-जाते देखा गया था। लेकिन अब शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कटरा की ही बताई जा रही है। शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए फैंस क्या-क्या नहीं कर बैठते हैं। उनकी एक्सक्लुसिव तस्वीरों को देखने के लिए फैंस दीवाने हुए जाते हैं। लेकिन कल ऐसा नहीं हो पाया था। वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख ने अपने फेस को कवर किया हुआ था। लेकिन अब शाहरुख की माता के दर्शन के बाद की एक फोटो वायरल हो रही है। जहां वो लाल टीका लगाए दिख रहे हैं। वाइन रंग की स्वेट टीशर्ट के साथ बीन कैप पहने शाहरुख के माथे पर मंदिर का टीका लगा दिख रहा है। फोटो में शाहरुख के साथ उनके एक फैन भी पोज देते दिख रहे हैं। ये शख्स वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का ही कोई ऑफिशियल बताया जा रहा है। फैंस शाहरुख की झलक पाकर बेहद खुश हो रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर कह शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पठान आ रहा है। सोमवार को शाहरुख ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। शाहरुख इस दौरान ओवरसाइज्ड हुडी पहने नजर आए। शाहरुख ने हुडी के साथ ही मास्क भी लगाया हुआ था, जिससे उनका चेहरा कवर हो जाए। शाहरुख गए भी इसी लुक में थे, वहीं वापसी भी ऐसे ही की। शाहरुख के साथ उनकी आने वाली फिल्म पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी मौजदू थे। जम्मू से पहले शाहरुख उमराह करने मक्का भी गए थे। सफेद लिबास में उमराह करते शाहरुख की फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गई थी। शाहरुख अपने आने वाली फिल्म पठान की सक्सेस के लिए जगह जगह मन्नत मांग रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। मानना पड़ेगा कि पठान को लेकर फैंस के बीच क्रेज भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। हाल में फिल्म पठान का बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। सॉन्ग में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं शाहरुख अपने सिक्स पैक लुक में बहद किलर लग रहे हैं। फिल्म 25 जनवर 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
मां वैष्णो देवी के दर्शन बाद माथे पर टीका लगा शाहरुख खान फोटो वायरल
