― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeमनोरंजन'मां-बहन को गाली मिल रही है', हाई हुआ सलमान खान का पारा

‘मां-बहन को गाली मिल रही है’, हाई हुआ सलमान खान का पारा

इस हफ्ते घर में एमसी स्टैन और भनोट के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली. दोनों के बीच मुद्दा इतना बढ़ गया कि एमसी स्टैन ने शालीन को धमकी भी दी। इसके बाद शालीन की फैमिली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिये फैमिली ने बताया कि उन्हें फोन करके धमकाया जा रहा। यहां तक कि उन्होंने शो पर भी सवाल उठाए। वहीं अब वीकेंड का वार पर मुद्दे को सलमान खान का पारा हाई होते देखा जाएगा। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान हर किसी की अच्छाई और बुराई का जिक्र करते दिखते हैं। पहले वो कंटेस्टेंट काे प्यार से समझाने की कोशिश करते हैं। फिर भी अगर वो ना सुधरें, तो उनकी क्लास लगाने से नहीं चूकते हैं। शालीन भनोट और एमसी स्टैन को भी सलमान खान कई बार प्यार से समझा चुके हैं। पर इस हफ्ते शालीन और स्टैन के बीच हुई लड़ाई ने सलमान को गुस्से में ला दिया। वीकेंड का वार का प्रोमो आउट हो चुका है। प्रोमो में सलमान, शालीन और स्टैन पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान दोनों से बात करते हुए कहते हैं, ‘आप दोनों की हरकतों की वजह से आपकी मां और बहनों को क्यों गाली पड़ रही हैं। मैं आपको फिल इन द ब्लैंक्स देता हूं। होशियारी मत… शालीन कहते हैं कि ‘सॉरी सर’। सलमान भड़कते हुए कहते हैं कि ‘नहीं… नहीं… ये फिट नहीं होता है। इसके बाद वो एमसी स्टैन पर आते हैं, ‘स्टैन इसकी डैश मैं… स्टैन कहते हैं कि सॉरी सर। आज के बाद नहीं देना होगा। सलमान जवाब में कहते हैं, ‘दे मेरो को लाइन दे।’ प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा देख कर लग रहा है कि वीकेंड पर वो शालीन और स्टैन दोनों की जमकर फटकार लगाने वाले हैं। इस हफ्ते अंकित गुप्ता के घर से बेघर होने की खबर है। अंकित को घर से बाहर करने का फैसला जनता ने नहीं, बल्कि हाउसमेट्स ने किया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शो में कम योगदान के चलते सभी ने अंकित को बाहर करने का निर्णय लिया।

Share Now...