― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरमहिलाएं परिवार में एक धुरी की तरह होती हैं -रविकांत

महिलाएं परिवार में एक धुरी की तरह होती हैं -रविकांत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने लाइफ मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया। संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने शाहगंज से आए हुए जोन प्रोविजनल ट्रेनर रविकांत जायसवाल का स्वागत करते हुए कहा की जेसीआई संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के द्वारा सभी विषयों पर निशुल्क ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग के माध्यम से लोगों को अपनी समस्या से निवारण में सहायता मिलती है। ट्रेनर रविकांत ने हैप्पी मैरिड लाइफ विषय पर ट्रेनिंग देते हुए बताया कि महिलाएं परिवार में एक धुरी की तरह होती हैं जिस पर पति के साथ साथ परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी रहती है। सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कुछ समय अपने स्वयं के लिए कैसे निकाला जाए आज की ट्रेनिंग से आप सभी को इस बात की जानकारी होगी। निवर्तमान अध्यक्ष/जोन कोऑर्डिनेट जेएफएम अभिलाषा श्रीवास्तव ने ट्रेनिंग की सराहना करते हुए कहा कि आज की ट्रेनिंग से सदस्यों में एक नए विश्वास और ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, सचिव मीरा अग्रहरि, शारदा गुप्ता, मंजू जायसवाल, सुधा बैंकर, वंशिका सिंह, रिंकी जायसवाल, संचिता बैंकर, डॉक्टर आकांक्षा द्विवेदी, प्रतिमा गुप्ता, ध्रुव आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरी ने किया तथा आए हुए सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार कार्यक्रम संयोजक रिंकी जायसवाल और शारदा गुप्ता ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

Share Now...