Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
Homeअपना जौनपुरमहिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, उत्पीड़न मामलों की समीक्षा

महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, उत्पीड़न मामलों की समीक्षा

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिंद ने गुरुवार को निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई और समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक मड़ियाहूं शिल्पी एरन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद स्तर पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और अन्य सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। समीक्षा बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक द्विवेदी और बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...