Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहराजगंज पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को...

महराजगंज पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,बदलापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि ग्राम पुराअन्ती निवासी श्याम लाल गौंड पुत्र जोखन लाल गौंड एवं अभिषेक शर्मा पुत्र त्रिभुवन शर्मा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं ग्राम बहोरिकपुर निवासी सुरेश यादव पुत्र रामखेलावन को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान के उपरांत न्यायालय भेजा।

मकान से पांच लाख का माल चोरों ने उड़ाया

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गाँव मे बीती रात चोरो ने घर में घुसकर डेढ लाख नकदी सहित लाखो का आभूषण पार कर दिया सुबह जगने पर मकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी मीरगंज पुलिस मौके पर पहुच कर जांच मे जुट गयी है। उक्त  गाँव मे लाल जी तिवारी उर्फ लाली अपने मकान के बाहर सोये हुए थे।

उनकी पत्नी बगल के आवास मे सोई थी। चोर मेन दरवाजे से अन्दर प्रवेश कर घर के अन्दर कई कमरो का ताला तोड़कर पांच बडी लोहे का बक्शा घर के पीछे ले जाकर तोडकर उसमे रक्खे आभूषण व नकदी पार कर दिया। मकान मालिक के अनुसार लगभग डेढ लाख नकद व आभूषण मे एक बडा सोने का मंगलसूत्र, छोटा सोने का मंगलसूत्र चांदी की पायल, चांदी की बिछीया चांदी का छागल, कान का सोने का आयरन, चांदी का कमरकर्धन चुरा ले गये लगभग 5 लाख की चोरी हुई है। सूबह घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी सूचना मिलने पर हल्का पुलिस व थानाध्यक्ष मौके पर पहुच कर छानबीन किया।

किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है।

महिला ने थाने में तहरीर दी कि गत 23मई की रात एक बजे वह जागी तो अपनी नाबालिग पुत्री को बिस्तर पर न पाकर खोजने लगी। गांव में अपने मामा के घर आया वाराणसी जिले के फूलपुर थाना के परसरा गांव का निवासी अनिल कुमार खेत में मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था। मुझे देखते ही वह भाग गया। पूछने पर पुत्री ने कहा कि अनिल ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस छेड़खानी व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पराऊगंज पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपित अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Share Now...