जौनपुर। मड़ियाहूं विकासखण्ड में मनरेगा कर्मचारियों ने सात माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मचारियों ने विकासखंड परिसर में एकत्र होकर ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) राम श्री को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे मनरेगा के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्य भी पूरी जिम्मेदारी से करते हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले सात महीनों से उनका मानदेय लंबित है। कर्मचारियों का कहना है कि होली जैसे महापर्व पर भी मानदेय न मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी होली फीकी रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस पर बीडीओ राम श्री ने बताया कि उन्हें कर्मचारियों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है और वे समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान लेखा सहायक, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग
जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
मनरेगा कर्मचारियों का प्रदर्शन, 7 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग



